आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बाद ही पाकिस्तान से वार्ता : भारत

रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) द्वारा दक्षिण एशिया पर आयोजित एक सम्मेलन में राव ने कहा, "हमने पाकिस्तान के साथ अर्थपूर्ण वार्ता की अपनी इच्छा कई बार प्रकट की है। परंतु पाकिस्तान के साथ कोई भी अर्थपूर्ण वार्ता केवल उसकी धरती पर आतंकवादी ढांचा नष्ट होने के बाद ही संभव है।"

उन्होंने कहा कि अपनी धरती का उपयोग भारत विरोधी आतंकवादी कार्रवाइयों के लिए नहीं होने देने के अपने वादे को पाकिस्तान को पूरा करना चाहिए।

दक्षिण वजीरिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराने में भारत का हाथ होने के पर्याप्त सबूत होने के पाकिस्तान के दावे के बारे में संवाददाताओं के प्रश्नों के जवाब में राव ने कहा, "इन आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। हम हमेशा पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अतहर अब्बास ने मंगलवार को दावा किया था कि पाकिस्तान के पास इस बात को साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं कि दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों को भारत धन उपलब्ध करा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+