चण्डीगढ़ में एक और चिकित्सक स्वाइन फ्लू से पीड़ित
चण्डीगढ़, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के एक और चिकित्सक के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को दी।
अस्पताल में 61 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिनमें लगभग 25 फीसदी अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी शामिल हैं।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने बताया," हमने मंगलवार को पीजीआईएमईआर के चिकित्सक के नमूने जांच के लिए भेजे थे। जांच के दौरान चिकित्सक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।"
उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीजीआईएमईआर के दो चिकित्सकों सहित छह अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। हम उनकी जांच रिपोर्ट की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अभी तक चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 450 संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिनमें से 61 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications