ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने से चीन का इंकार: भारत
विदेश सचिव निरुपमा राव ने बुधवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया, "हमने चीन के साथ इस मुद्दे को कई बार उठाया है। चीन हर बार ऐसे किसी बांध के निर्माण से इंकार करता रहा है।"
इससे पहले मीडिया में एक खबर आई थी कि 'नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी' (एनआरएसए) द्वारा इस बात की पुष्टि की गई थी कि चीन झांगमू में ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध का निर्माण कर रहा है। संवाददाताओं की ओर से विदेश सचिव से इसी संबंध सवाल पूछे गए थे।
भारत यह चिंता जताता रहा है कि चीन द्वारा बांध का निर्माण कराने से ब्रह्मपुत्र नदी में जल का प्रवाह रुक जाएगा। उसका यह भी मानना है कि नदियों को लेकर किसी द्विपक्षीय संधि के न होने की स्थिति में यह अनुचित भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications