रेलवे ने दिए हरियाणा रेल हादसों की जांच के आदेश
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने नई दिल्ली में बुधवार को बताया, "इन दोनों हादसों की एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट 15 दिनों में आ सकती है।"
गुड़गांव जिले के पटौदी कस्बे के निकट मंगलवार सुबह दिल्ली-अजेमर शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी।
दूसरा हादसा इसी दिन राज्य में पलवल कस्बे के असावती स्टेशन पर हुआ था। यहां एक पैसेंजर रेलगाड़ी की चपेट में आने से छह रेल मजदूर मारे गए थे।
प्रवक्ता ने कहा, "पटरी पर आवाजाही के खिलाफ हम प्रचार-अभियान शुरू कर रहे हैं। सभी रेलवे मंडलीय प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि जब व्यस्त पटरियों पर काम चल रहा हो तो सभी तरह की सावधानी बरती जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications