आतंकवाद में भारतीय हाथ के सबूत सौंपना अभी बाकी : पाकिस्तान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित खान ने बताया कि इसके सबूत हैं कि दक्षिणी वजीरिस्तान एजेंसी क्षेत्र में विद्रोह और आतंकवाद को भड़काने में भारत का हाथ है।
खान ने जियो न्यूज को देर मंगलवार बताया कि दक्षिणी वजीरिस्तान में पाए गए सबूतों की जांच की जा रही है। उनको अभी भारत को सौंपा नहीं गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान की आंतरिक घटनाओं से किसी भी प्रकार का संबंध होने के आरोपों से इंकार किया।
विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने कहा, "बलूचिस्तारन और पाकिस्तान के भीतर जो कुछ भी हो रहा है उसमें हम कुछ भी नहीं कर रहे। मेरे विचार से यह उनकी खुद की समस्या है।"
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अतहर अब्बास ने मंगलवार को दावा किया था कि पाकिस्तान के पास इस बात को साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं कि दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों को भारत धन उपलब्ध करा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications