मध्य प्रदेश में बनेगा सहकारिता दृष्टि पत्र : शिवराज
राजधानी के चिनार पार्क में सोमवार को सहकार भारती के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक संशोधन नहीं होता है तब तक अन्य कानूनों के जरिए गड़बड़ियों को रोकने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जमाखोरों, मिलावटखोरों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्घ है।
सहकारिता आंदोलन को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसे भ्रष्ट लोगों की जागीर नहीं बनने दिया जाएगा। गरीब, कमजोर और किसानों की बेहतरी के लिए इसे और सक्षम बनाया जाएगा।
इस मौके पर चौहान ने किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना और दी जा रही रियायतों का जिक्र भी किया। सहकार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सूर्यकांत केलकर ने संगठन की गतिविधियों का ब्योरा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications