हरियाणा में शताब्दी से कटकर 4 मरे (लीड-1)
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता अनंत स्वरूप ने आईएएनएस को बताया कि यह हादसा गुड़गांव से 26 किलोमीटर दूर पटौदी में सुबह 7.30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, "पटरियों को अवैध तरीके से पार कर रहे चार लोगों की नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई।"
स्वरूप ने कहा कि इस हादसे के बाद सैकड़ों क्रोधित लोगों ने रेलगाड़ी को रोक दिया। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह से रेलगाड़ी का ईंजन क्षतिग्रस्त हो गया।
स्वरूप ने कहा, "हमने वहां दिल्ली से एक ईंजन भेजा है लेकिन लोगों के प्रदर्शन के कारण उसे रेलगाड़ी के साथ जोड़ा नहीं जा सका है। स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को भेजा जा रहा है।"
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुस्साई भीड़ ने रेलगाड़ी पर पथराव किया और दिल्ली-अजमेर रेलमार्ग पर यातायात को रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग हाली मंडी इलाके में पटरियां पार कर रहे थे,तभी यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications