गुड़गांव में रेलगाड़ी से कटकर 4 मरे
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार यह हादसा गुड़गांव से 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटौदी में सुबह 7.30 बजे हुआ।
उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता अनंत स्वरूप ने आईएएनएस को बताया, "रेलवे पटरियों को अवैध तरीके से पार कर रहे चार लोगों की नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई।"
स्वरूप ने कहा कि इस हादसे के बाद सैकड़ों क्रोधित लोगों ने रेलगाड़ी को रोक दिया। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह से रेलगाड़ी का ईंजन क्षतिग्रस्त हो गया।
स्वरूप ने कहा, "हमने वहां दिल्ली से एक ईंजन भेजा है लेकिन लोगों के प्रदर्शन के कारण उसे रेलगाड़ी के साथ जोड़ा नहीं जा सका है। स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को भेजा जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications