भाजपा ने झारखण्ड के लिए 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली भी शामिल हुए। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा चुनाव समिति के सचिव अनंत कुमार ने की।
सूची में कई पूर्व विधायकों के नाम शामिल हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय सांसद इंदर सिंह नामधारी के बेटे दिलीप सिंह नामधारी को पार्टी ने डाल्टेनगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications