मप्र में इनामी डकैत मुठभेड़ में ढेर
मुरैना के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि मंगलवार तड़के पुलिस की राजेंद्र गुट के डकैतों से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोपियापुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इसमें राजेंद्र मारा गया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।
सिंह के मुताबिक राजेंद्र मुरैना और उत्तर प्रदेश के आगरा में सक्रिय था। दोनों राज्यों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications