मोबाइल फोन चुराने के आरोप में प्रमुख उद्यमी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (हवाईअड्डा) के.सी. द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "हिंदुस्तान नेशनल ग्लास एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम की कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय सोमाने को मोबाइल फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया है। वह सोमानी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो कांच के व्यवसाय से जुड़ा देश का प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार है।"
संजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 411 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ एन.के. पुरी नाम के सहयात्री ने फोन चुराने का आरोप लगाया था। संजय और पुरी एक ही विमान से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे।
हवाई अड्डे के लाउंज में हुई इस घटना के बाद पुरी की शिकायत पर हवाई अड्डा प्रशासन ने तत्काल सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। इससे यह खुलासा हो गया कि नीले रंग का सूट पहने एक व्यक्ति ने पुरी का मोबाइल चुराया है। संजय ने भी नीले रंग का सूट पहन रखा था। तलाशी लेने के बाद संजय के पास से मोबाइल बरामद किया गया।
संजय उस कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं, जिसे देश में कांच के उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता माना जाता है। संजय इससे पहले ऑल इंडिया ग्लास मैन्युफैक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications