फोर्ड को एक अरब डॉलर का मुनाफा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी ने एक बयान में 99.7 करोड़ डॉलर का मुनाफा होने की जानकारी दी है। वर्ष 2008 की पहली तिमाही के बाद कंपनी ने पहली बार मुनाफा कमाया है।
दूसरी ओर कंपनी को सोमवार को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा जब उसके कर्मचारियों की प्रमुख यूनियनों ने लागत घटाने के उद्देश्य से तैयार एक नए करार को स्वीकार करने से इंकार कर दिया।
सप्ताहांत में 70 प्रतिशत कर्मचारियों के नए करार को अस्वीकार करने के बाद यूनाइटेड आटो वर्कर्स के नेताओं ने अपनी हार मान ली। नए श्रमिक करार में हड़तालों पर छह वर्ष का प्रतिबंध शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications