माकपा ने की पुलिस अधिकारियों और दिनाकरन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
यहां जारी एक बयान के अनुसार माकपा के राज्य सचिव एन.वरदराजन ने कहा है, "राज्य सरकार को अधिकारियों के खिलाफ अदालत के आदेश को लागू करना चाहिए और वकीलों से बातचीत करनी चाहिए ताकि भविष्य में अदालतों के बहिष्कार से बचा जा सके।"
ज्ञात हो कि मद्रास उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय खंडपीठ ने गुरुवार को कहा था कि 19 फरवरी को पुलिस द्वारा वकीलों पर किया गया हमला न्यायपालिका पर हमला था और अदालत ने तत्कालीन नगर पुलिस आयुक्त के.राधाकृष्ण और तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, ए.के.विश्वनाथन, एम.रामासुब्रमणि और प्रेमानंदन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया था।
इसके अलावा माकपा नेता ने संचार मंत्री ए.राजा को पद से हटाने की प्रधानमंत्री से मांग की है तथा सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश से कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी.डी.दिनाकरन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications