मेक्सिको में लुटेरों ने 5,000 साइकिलें लूटीं
मेक्सिको सिटी, 3 नवंबर (आईएएनएस)। करीब 20 हथियारबंद लुटेरों के एक गिरोह ने मेक्सिको सिटी की एक विनिर्माण कंपनी के कर्मचारियों को धमकाकर और उन्हें बंधक बनाकर बच्चों की 5,000 साइकिलें लूट लीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दैनिक रिफार्म में सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में साइकिल निर्माताओं की नेशनल एसोसिएशन ने बताया कि हमला हफ्तों पहले हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार हमलावर कंपनी पर धावा बोलकर ढाई घंटों में साइकिलों को ले गए। इन साइकिलों को आगामी क्रिसमस त्योहार के दौरान वितरित करने के लिए तैयार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications