ब्रिटिश परिषद द्वारा डा. मनमोहन सिंह छात्रवृत्ति योजना की घोषणा
भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में यह छात्रवृत्ति योजना कैंब्रिज विश्वविद्यालय के सेंट जोन्स कालेज द्वारा शुरु की गई थी।
भारतीय छात्रों के लिए तीन तरह की छात्रवृत्तियां होंगी। प्रत्येक छात्रवृत्तियां 35000 पाउंड की होंगी। भारतीय छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान में शोध कार्य करने के लिए प्रेरित करने के तहत ऐसा किया जा रहा है।
ब्रिटिश परिषद में छात्रवृत्ति योजना का कामकाज देख रहे विष्णु शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "यह अधिकतम 35000 पाउंड तक होगी। "
उल्लेखनीय है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक है।
गौरतलब है कि अब तक पुणे विश्वविद्यालय के छात्र अकीला मुकुंद मावलंकर और बेंगलुरु स्थित जवाहर लाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र की छात्रा श्रुति बधवार को यह छात्रवृत्ति मिल चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications