रेड्डी बंधुओं की मांगों से बेपरवाह हैं कर्नाटक की एकमात्र महिला मंत्री

येदियुरप्पा की करीबी कही जाने वाली शोभा पर रेड्डी बंधुओं पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी और राजस्व मंत्री जी. करूणाकर रेड्डी ने आरोप लगाया है कि वह उनके मंत्रालय के कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप करती हैं।

रेड्डी बंधुओं के आरोपों को खारिज करती हुई शोभा कहती हैं, "मेरे लिए ये आरोप नए नहीं हैं।"

समाज सेवा में स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त शोभा ने कहा, "कड़ी मेहनत के बाद मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं। आरोप लगाने वालों को यह साबित करना चाहिए कि मैं कैसे उनके कामकाज में हस्तक्षेप कर रही हूं।"

येदियुरप्पा से उनकी करीबी के पूछे जाने पर वह कहती हैं, "वह मेरे पिता जैसे हैं। उन्हें प्रतिभा व कड़ी मेहनत करने वालों की पहचान है। मैं एकमात्र महिला नहीं हूं जिसे उन्होंने पहचाना है। कई ऐसी महिलाएं हैं जिनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्होंने बढ़ावा दिया।"

शोभा ने अभी तक शादी नहीं की है। वह एक स्वयंसेवक हैं। उन्होंने अपना जीवन भाजपा को समर्पित किया है। उनके इस समर्पण को देखते हुए येदियुरप्पा ने पहली बार उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया। पार्टी में तमाम विरोधों के बावजूद येदियुरप्पा ने उन्हें यशवंतपुर विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया। वह जीती भी और फिर उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया।

यही नहीं, येदियुरप्पा ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होने की जिम्मेदारी भी उन्हें ही सौंपी। लेकिन इस मामले को तूल पकड़ता देख यह जिम्मेदारी गृह मंत्री वी. एस. आचार्य को दे दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+