कराची के आलीशान स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था चौकस
पाकिस्तान के 'जियो न्यूज' चैनल के हवाले से बताया गया है कि क्लिफ्टन और अन्य आलीशान इलाकों में पुलिस चौकियों के चारों तरफ निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे। पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों को सुबह छह बजे से ही स्कूलों की छतों पर स्कूल समाप्त होने तक तैनात किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस्लामाबाद में अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय में 20 अक्टूबर को दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिनमें सात लोगों की मौत हो गई थी।
आतंकवादी हमलों के मद्देनजर पंजाब सहित विभिन्न प्रांतों में स्कूलों और कालेजों को बंद कर दिया गया। रावलपिंडी में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले के बाद स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया था और बच्चों को सुरक्षाबलों द्वारा घर पहुंचाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications