ओबामा ने करजई को भ्रष्टाचार से लड़ने को कहा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने करजई से सरकार को मजबूत करने, भ्रष्टाचार से लड़ने और अफगान सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को तेज करने को कहा।
करजई के प्रतिद्वंद्वी के मैदान से हटने के बाद अफगान चुनाव आयोग ने सोमवार को करजई को विजेता घोषित कर दिया।
ओबामा ने कहा, "यद्यपि चुनाव प्रक्रिया खराब थी लेकिन मुझे यह कहने में खुशी है कि अंतिम परिणाम अफगान कानून के अनुसार है, जो मेरे अनुसार सबसे महत्वपूर्ण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications