नियंत्रण रेखा पर तीन घुसपैठिए मारे गए (लीड-1)
प्रवक्ता ने कहा, "घुसपैठ की इस कोशिश को समय पर पकड़ लिया गया और सुरक्षा बलों ने इसे विफल कर दिया। जारी कार्रवाई में अब तक तीन घुसपैठिए मारे जा चुके हैं।"
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार तड़के संदिग्ध लोगों की चहलकदमी का आभास हुआ। उन्होंने घुसपैठियों को ललकारा और उसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई।
प्रवक्ता ने मंगलवार को देर शाम कहा, "सुरक्षा बलों की कार्रवाई अभी भी जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications