अमर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी
मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने 10,000 रुपये का यह जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने पाया कि अमर सिंह दो मौकों पर विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।
सिंह के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि फिरोजाबाद संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में व्यस्तता के कारण वह अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हो सके।
उल्लेखनीय है कि सिंह ने बरूण कुमार वर्मा के खिलाफ 4 जून 2007 को एक मामला दर्ज किया था जिसमें उनके ऊपर यह आरोप लगाया गया था कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे के संबंध में उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की।
इस बीच वर्मा ने अदालत से गुजारिश की है कि चूंकि सिंह आदेशों के मुताबिक अदालत में हाजिर नहीं हो सके, इसलिए मामले को रफा-दफा किया जाए।
अदालत ने हालांकि सिंह की निजी सचिव गीतांजली, जो कि मामले की गवाह भी हैं के और आरोपी के तत्कालीन मकान मालिक अजय सेठ के बयान दर्ज किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications