भारत ने आईएमएफ से 200 टन सोना खरीदा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएमएफ ने कहा कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 19 से 30 अक्टूबर के बीच 200 टन सोने की बिक्री की। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने अपने स्वर्ण भंडार के करीब आठवें हिस्से या 403.3 टन सोने को बेचने को सहमति दी थी।

आईएमएफ के प्रमुख डोमिनिक स्ट्रास-कान ने कहा कि यह बिक्री आईएमएफ के वित्त को सुरक्षित करने और गरीब देशों को कर्ज कार्यक्रम बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आईएमएफ ने कहा कि सोने की बिक्री दैनिक बाजार मूल्य पर की गई। आईएमएफ बचे सोने की बिक्री के लिए अन्य देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर देख रहा है लेकिन नकदी के लिए सोने को खुले बाजार में भी बेचने पर विचार होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+