वंदे मातरम के खिलाफ फतवा बर्दाश्त नहीं : कलराज

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा महासचिव कलराज मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि हम इस तरह के फतवों किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का विरोध करना कलुषित मानसिकता को दर्शाता है और इसमें देश विरोधी मानसिकता की बू आती है।

कलराज ने वंदे मातरम को भारत माता की वंदना करार देते हुए कहा कि यह मुल्क परस्ती को मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह फतवा देश के अंदर अलगाववादी ताकतों को प्रोत्साहित करेगा।

मालूम हो कि देवबंद में चल रहे जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर वंदे मातरम के खिलाफ फतवा जारी किया गया था। इस मौके पर उलेमाओं ने कहा था कि मुसलमानों को वंदे मातरम नहीं गाना चाहिए।

राष्ट्र गीत के खिलाफ फतवा जारी करने वाले अधिवेशन में कांग्रेस के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने पर भी भाजपा ने कड़ा एतराज जताया।

भाजपा की उत्तरप्रदेश इकाई के अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम का मंगलवार को इस अधिवेशन में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ होता है कि अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी संगठनों से समझौता करने से कोई परहेज नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+