जमीयत के सम्मेलन में क्यों गए चिदम्बरम : भाजपा
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जब चिदम्बरम को यह मालूम हो गया था कि वंदे मातरम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के साथ जमीयत का सम्मेलन शुरू हुआ है तो वह उस सम्मेलन में क्यों गए। उनकी आखिर क्या मजबूरी थी कि वह सम्मेलन में गए।"
उन्होंने कहा कि चिदम्बरम को इस सम्मेलन का बहिष्कार करना चाहिए था लेकिन बहिष्कार की बजाए उन्होंने सम्मेलन में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि भाषण भी दिया और वंदे मातरम को लेकर पारित प्रस्ताव पर उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चिदम्बरम को देश को यह बताना चाहिए चाहिए कि आखिर किन मजबूरियों के चलते वह इस सम्मेलन में गए। कांग्रेस नेताओं के इसी तरह के रवैये की वजह से अलगावादियों और आतंकवादियों को बल मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications