मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 20 दिसंबर से पहले
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.वी. सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि अगले सप्ताह चुनाव की तारीखें घोषित कर दी जाएगी और इतना तय है कि चुनाव 20 दिसंबर से पहले होंगे।
उन्होंने आगे बताया कि आरक्षण प्रक्रिया, मतदाता सूची का प्रकाशन सहित चुनाव से संबंधित अन्य तैयारियां जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications