भोपाल में लंदन ड्रीम्स के खिलाफ प्रदर्शन
फिल्म लंदन ड्रीम्स में फिल्माए गए एक गीत के खिलाफ हिंदूवादी संगठन गुस्से में है उसी को लेकर मंगलवार को संस्कृति बचाओ मंच ने भारत टाकीज के सामने जमकर प्रदर्शन किया। मंच का कहना है कि हनुमान चालीसा एक आराधना है और उसे पॉप अंदाज में गाया जाना तथा कलाकार सलमान खान द्वारा जूते पहनकर गाते दिखाया जाना हिंदू भावना पर आघात है।
मंच की मांग है कि इस गीत को फिल्म से हटाया जाए। मंच के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पोस्टर जलाए । हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications