आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने महिला विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
अदालत ने पुलिस को महिला विधायक सीता दयाकर रेड्डी को अगले आदेश तक गिरफ्तार न करने का आदेश दिया है।
महबूबनगर जिले में देवारकदरा से निर्वाचित सीता दयाकर रेड्डी टीडीपी की महिला इकाई की अध्यक्ष भी हैं। रेड्डी पर कृषि अधिकारी बी.राजेश्वरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
गौरतलब है कि शारीरिक रूप से विकलांग राजेश्वरी ने महबूबनगर जिले में 14 अक्टूबर को खुद को जिंदा जला दिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हैदराबाद अस्पताल में चार दिनों के बाद उनकी मौत हो गई।
मरने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में उन्होंने टीडीपी विधायक, जिला और मण्डल स्तर के दो प्रतिनिधियों पर अपने को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने कथित तौर पर आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications