राकांपा निश्चित तौर पर सरकार में शामिल होगी : पटेल
पटेल ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हम निश्चित तौर पर सरकार में शामिल होंगे।"
उन्होंने कहा, "राकांपा 1999 के सरकार गठन के फार्मूले से पीछे नहीं हटेगी।" इस फार्मूले के मुताबिक गृह, वित्त और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय राकांपा के पास थे।
उल्लेखनीय है कि राकांपा द्वारा उपमुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए गए छगन भुजबल ने आज दोपहर कहा था कि कांग्रेस यदि सरकार गठन पर 1999 के फार्मूले पर सहमत नहीं होती है तो राकांपा सरकार में शामिल न होकर कांग्रेस को बाहर से समर्थन देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications