'साइज जीरो' लैपटॉप्स का प्रचार करेंगी करीना कपूर

करीना ने एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा, "भारत में साइज जीरो का मतलब लोगों का छरहरी काया और कम वजन का होना है। मैं छरहरी हूं और मेरा वजन भी कम है। मुझे लगता है कि यह नया लैपटॉप बहुत आधुनिक और आकर्षक है और इन्हीं गुणों के चलते लोग मुझसे भी जुड़े हुए हैं।"

सोनी के साथ किए गए करार के मुताबिक करीना इस लैपटॉप के लिए टेलीविजन और प्रिंट मीडिया पर विज्ञापन भी करेंगी।

अपनी फिल्म 'कुर्बान' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहीं 29 वर्षीय अभिनेत्री कहती हैं कि वह इस कंपनी के साथ जुड़कर स्वयं को 'भाग्यशाली' महसूस कर रही हैं।

करीना ने कहा, "मैं सोनी के उत्पादों में भरोसा करती हूं और उन्होंने मुझे चुना इसके लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं। मुझे इसका ब्रांड एम्बेसेडर बनने की खुशी है।"

उन्होंने कहा कि यद्यपि वह तकनीक का बहुत अधिक उपयोग नहीं करती हैं लेकिन नियमित रूप से इंटरनेट का उपयोग करती हैं।

सोनी के नए 'वीएआईओ एक्स' लैपटॉप की वजन 655 किलोग्राम है जबकि इसका स्क्रीन का आकार 11.1 इंच है। इसकी कीमत 64,990 रुपये से शुरू होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+