चण्डीगढ़ के दो विशिष्ट भगौड़ों को तलाश रही पुलिस

चण्डीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ में पुलिस दो अतिविशिष्ट भगोड़ों को तलाश रही है। इन दो विशिष्ट लोगों में एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे का प्रमुख है तो दूसरा चण्डीगढ़ नगर निगम का कांग्रेस पार्षद है।

चण्डीगढ़ में प्रसिद्ध सुखना झील के पास स्थित एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे के प्रमुख प्रिथपाल सिंह को एक स्थानीय अदालत द्वारा अपराधी घोषित किया गया है।

सिंह और एक अन्य भगोड़े कांग्रेस के पार्षद देविंदर बबला के न केवल अति विशिष्ट लोगों से अच्छे संबंध हैं बल्कि चण्डीगढ़ के पुलिस अधिकारियों से भी अच्छे संबंध है। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वे अधिक दिन तक कानून से नहीं भाग सकते।"

प्रिथपाल सिंह पिछले साल मई से ही फरार हैं। धोखाधड़ी, बेईमानी और अपराधिक साजिश के मामलों में पुलिस प्रिथपाल सिंह को तलाश रही है।

अपने नाम के साथ 'बाबा' शब्द जोड़ने वाला प्रिथपाल सिंह सुखना झील के पास गुर सागर साहिब नामक गुरुद्वारे का प्रमुख है। इस गुरुद्वारे में आने वालों में राजनीतिक नेता, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस के अधिकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं।

इस प्रसिद्ध गुरुद्वारे और प्रिथपाल सिंह से जुड़े लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़, अर्जुन सिंह , बूटा सिंह और पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल शामिल हैं।

एक अन्य भगौड़ा देविंदर बबला चण्डीगढ़ नगर निगम में पार्षद है। बताया जा रहा है कि बबला के संसदीय मामलों के राज्यमंत्री पवन कुमार बंसल से नजदीकी संबंध है।

चण्डीगढ़ की सतर्कता पुलिस ने बबला पर पिछले साल शहर की अनाज मंडी में शेड के आवंटन में अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया था। बबला उस समय बाजार समिति के अध्यक्ष थे। प्रत्येक शेड की कीमत लाखों रुपए थी।

गौरतलब है कि पवन कुमार बंसल ने बबला का यह कहकर बचाव किया था कि कांग्रेस पार्षद को इस मामले में फंसाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+