दलाई लामा चीन-भारत संबंधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं : चीन
दलाई लामा पूर्वोत्तर भारत के इस राज्य का अगले सप्ताह दौरा करने वाले हैं, जिस पर बीजिंग अपना दावा करता है। चीन ने दलाई लामा के इस दौरे की बार-बार आलोचना की है और उसने भारत से इस यात्रा को विफल करने के लिए कहा है।
मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओक्सू ने मंगलवार को दलाई लामा की अलगाववादी गतिविधियों की निंदा की है।
मा ने कहा, "दलाई लामा अक्सर झूठ बोलते हैं और अन्य देशों के साथ चीन के संबंधों को क्षति पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं।"
मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि भारत के साथ चीन के संबंधों को क्षति पहुंचाने की दलाई लामा की कोशिशें सफल नहीं हो पाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications