राज्यपाल भी नहीं तोड़ पाए कांग्रेस-राकांपा के बीच गतिरोध (लीड-1)
राकांपा नेता छगन भुजबल ने अपनी पार्टी की शर्ते दोहराते हुए सरकार के गठन में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
राज भवन में यहां राज्यपाल से मुलाकात के बाद भुजबल ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार गठन में कांग्रेस देरी कर रही है, राकांपा नहीं।"
भुजबल ने कहा, "मैंने राज्यपाल को बताया कि समर्थन का हमारा पत्र तैयार है। अब यह कांग्रेस पर निर्भर है कि वह सरकार के गठन के लिए पहल करे।"
इसके पहले राज्यपाल ने सरकार के गठन को लेकर पिछले 13 दिनों से जारी गतिरोध को तोड़ने की कोशिश के रूप में मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण से भी आधे घंटे तक बातचीत की थी।
वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल का बुधवार अंतिम दिन है।
एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत राज्यपाल ने गतिरोध खत्म करने के मकसद से चह्वाण और भुजबल दोनों को राजभवन बुलाया।
चह्वाण ने जमीर से सुबह लगभग 11 बजे और भुजबल ने सुबह लगभग 11.30 बजे मुलाकात की।
ज्ञात हो कि 288 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की 82 और राकांपा की 62 सीटें हैं। दोनों पार्टियां नई सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर अपनी-अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications