प्रधानमंत्री के पीजीआईएमईआर दौरे के दौरान एक मरीज की मौत
मंगलवार को किडनी के मरीज 32 वर्षीय सुमित प्रकाश वर्मा के वाहन को पीजीआईएमईआर के आपातकालीन द्वार पर सुरक्षा कारणों से प्रवेश की अनुमति नहीं मिली, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ं"प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पीजीआईएमईआर में एक मरीज की मौत से प्रधानमंत्री कार्यालय दुखी है। इस संबंध में संस्थान से रिपोर्ट मांगी गई है।"
वर्मा के परिजनों ने आरोप लगाया कि अंबाला से चण्डीगढ़ पहुंचने के बाद पीजीआईएमईआर के विभिन्न द्वारों पर उनके वाहन को रोका गया।
वर्मा की संबंधी रिचा वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "हम जब पीजीआईएमईआर के समीप पहुंचे तब प्रधानमंत्री संस्थान में प्रवेश कर रहे थे। आपातकालीन द्वार को सील कर दिया गया था और हमें दूसरे द्वार का प्रयोग करने के लिए कहा गया। उस द्वार पर हमें किसी तीसरे द्वार पर जाने के लिए कहा गया। हमारा काफी वक्त बरबाद हुआ, जिससे हमारे मरीज की मौत हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications