उड़ीसा में नाव पलटने से लापता हुए लोगों की खोज जारी
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब श्रद्धालुओं को ले जाने वाली एक नाव मंचेश्वर घाट पर पलट गई। श्रद्धालू भुवनेश्वर से 25 किलोमीटर दूर कटक जिले में स्थित धबलेश्वर मंदिर जा रहे थे।
नाव पलटने के बाद 20 लोगों को बचा लिया गया था। जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के लिए उड़ीसा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) को लगाया गया है।
कटक के पुलिस अधीक्षक (कटक ग्रामीण) रजतकांति मिश्रा ने कहा, " लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। हमने लापता लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाया है। अंधेरा होने के कारण शाम को बचाव कार्य प्रभावित हुआ। हमने मंगलवार की सुबह अभियान को पुन: शुरु कर दिया है।"
गौरतलब है कि सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धबलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications