अफगान-पाक में बढ़ते आतंकवाद के प्रभाव से हमें सचेत रहना चाहिए : सेना प्रमुख
एक समारोह के बाद संवाददाताओं से चर्चा में कपूर ने कहा, "पूरा का अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र आतंकवाद से प्रभावित है। हमें इससे सचेत रहने की जरूरत है।"
बलूचिस्तान में आतंक फैलाने के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराए जाने के पाकिस्तानी आरोपों को बकवास करार देते हुए सेना प्रमुख ने कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान को स्थिर रहना चाहिए। हमारा वहां कोई हित नहीं है। हमने वहां किसी भी समूह का समर्थन नहीं किया है।"
मुंबई जैसे हमले की पुनरावृत्ति होने संबंधी खबरों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हर प्रकार के खतरे से निपटने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा, "रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने हमें पहले ही अलर्ट कर दिया है। हम इसके लिए तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications