लोजपा ने झारखण्ड के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

पटना में प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि झारखण्ड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तथा लोजपा मिलकर चुनाव लड़ रहें हैं। इसके तहत हुए समझौते में लोजपा के लिए आठ सीटें छोड़ी गई हैं जबकि दो सीटों पर अब भी बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा कि रांची से लोजपा के टिकट पर कृष्ण मोहन सिंह, राजमहल से ध्रुव भगत, सिन्दरी से शैलेन्द्र नाथ त्रिवेदी चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावे धनबाद से बिलाल खां और बोरिया से मंदाकिनी मुर्मू लोजपा के अधिकृत उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीन सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में लोजपा स्थायी सरकार और भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि विकास के लिए झारखण्ड को अलग राज्य बनाया गया था परंतु वह और पिछड़ गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+