अभी भी दिल्ली में डटे हैं येदियुरप्पा विरोधी
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा था येदियुरप्पा ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके बावजूद असंतुष्ट खेमे के नेता अभी तक दिल्ली में जमे हुए हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
विद्रोही तेवर अपनाए मंत्रियों व विधायकों के गुट का नेतृत्व कर रहे राजस्व मंत्री जी. करूणाकर रेड्डी ने इसी क्रम में मंगलवार सुबह वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात की।
इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "उन्होंने (राजनाथ) हमें तो ऐसा कुछ नहीं बताया है। यह सब मीडिया की उपज है।"
उन्होंने कहा, "यदि ऐसा ही होता तो मैं आज सुषमा स्वराज से मुलाकात करने क्यों आता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications