हरियाणा में अब तक 30 लाख टन धान की खरीद
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान मंडियों में 30.72 लाख टन धान की खरीद की गई थी जबकि इस साल 30.88 लाख टन धान की बिक्री हो चुकी है।
राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि धान की खरीद या तो सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है या चावल मिलों अथवा चावल के व्यापारियों द्वारा। धान की खरीद मध्य दिसम्बर तक जारी रहेगी। पिछले साल हरियाणा की मंडियों में लगभग 40 लाख टन धान की आवक हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications