10 दिसम्बर को होगी पोलांस्की मामले की सुनवाई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 76 वर्षीय पोलांस्की को 1978 में जारी हुए अमेरिकी वारंट के आधार पर इस वर्ष 26 सितम्बर को ज्यूरिख में गिरफ्तार किया गया था। पोलांस्की पर 1977 में कैलीफोर्निया में एक 13 वर्षीय बालिका से गैरकानूनी यौन संबंध बनाने का आरोप है।
अमेरिका ने दो सप्ताह पहले पोलांस्की के प्रत्यर्पण की मांग की थी। पोलांस्की को उम्मीद है कि प्रत्यर्पण की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications