छत्तीसगढ़ के जंगल में हाथी का शव मिला
अधिकारियों का कहना है कि इस जंगली हाथी की मौत के कारणों के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
सरगुजा के प्रभागीय वन अधिकारी अमरनाथ प्रसाद ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "स्थानीय लोगों की इत्तिला पर जब हम चिकनी गांव पहुंचे तो पाया कि हाथी के जबड़े सड़ चुके हैं और उनमें कीड़े पड़ चुके हैं।"
यह गांव राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर है। स्थानीय वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि इस हाथी की कई महीने पहले मृत्यु हुई थी।
हाल के कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों सरगुजा, जसपुर, कोरिया, कोरबा और रायगढ़ में आदमियों और हाथियों के बीच होने वाली मुठभेड़ों में तेजी से वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications