लापता छात्र का अब तक पता नहीं लगा पाई पुलिस
रेडिएंट स्कूल का छात्र अभिषेक असीम रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित एक कैफे से उस वक्त लापता हो गया जब वह अपने पिता श्याम बिहारी मलिक के साथ रेलगाड़ी से कुछ समय पहले ही उतरा था। अभिषेक असीम मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का रहने वाला है।
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी के.सी.डे ने संवाददाताओं को बताया," अभी पता नहीं लग पाया है कि छात्र कैसे और कहां गायब हो गया है। मैं इस संभावना से इंकार नहीं कर सकता हूं कि उसका (अभिषेक) किसी ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications