पंजाब बंद से जनजीवन प्रभावित (लीड-2)

'दल खालसा' के एकदिवसीय पंजाब बंद का सर्मथन खालसा एक्शन कमेटी (केएसी), दमदमी टकसाल, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीपीसी) और शिरोमणि पंथिक काउंसिल ने किया है।

'दल खालसा' के नेता कंवरपाल सिंह ने कहा, "हमें 25 वर्षो से न्याय नहीं मिला है। हम चाहते हैं कि केंद्र की बहरी सरकार हमारी मांगों को सुने।" संगठन के कार्यकताओं ने अमृतसर में शताब्दी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस और डीलक्स ट्रेन सहित विभिन्न ट्रेनों को यहां स्टेशन पर रोका।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेल पटरियों पर धरना दिया और ट्रेनों की आवाजाही रोक दी।

बंद की वजह व्यवसायिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित हुए। बसों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी बंद का असर देखा गया।

अमृतसर में पुलिस ने शहर में मोटरसाइकिल पर घूम रहे लगभग 50 सिख युवकों को रोका। इन्हें हॉल गेट के सामने रोका गया था। सड़क और रेलवे यातायात राजपुरा शहर में भी प्रभावित हुआ। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अपील की।

बादल ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनी रहे। लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सकते हैं।" बंद का असर लुधियाना में नहीं देखा गया।

उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद देश भर में सिख दंगे भड़क उठे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+