चावला ने की झारखण्ड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा
चावला ने इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य के सभी 24 जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक की।
अधिकारियों के मुताबिक चावला ने नक्सलियों की समस्या सहित राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति और फोटो पहचान पत्र के वितरण जैसे मुद्दों पर बातचीत की।
गौरतलब है कि झारखण्ड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होना हैं। इसके तहत पहले चरण का मतदान 25 नवंबर को है जबकि अंतिम चरण का मतदान 18 दिसम्बर को कराए जाएंगे। वोटों की गिनती 23 दिसम्बर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications