मध्य प्रदेश में 'ट्रांसफार्मर पकड़वाइए और इनाम पाइए' योजना की शुरुआत

कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया,"योजना के तहत ट्रांसफार्मर पकड़वाने वाले को वसूली गई कुल राशि का साढ़े सात प्रतिशत हिस्सा बतौर इनाम दिया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और जरुरतमंदों को बिजली दिलाने के लिए 'अपना ट्रासफार्मर योजना' की शुरुआत की थी । कंपनी के अंतर्गत आने वाले 18 जिलों में तीन साल तक चली इस योजना में जमकर धांधली की गई। कंपनी की ओर से कराई गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मरम्मत के लिए स्टोर से निकाले गए ट्रांसफार्मरों को योजना के तहत लगाकर ग्रामीणों से राशि वसूली गई है। यह राशि कंपनी को अभी तक नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार बीते समय में अवैध ट्रांसफार्मरों के जरिए बिजली की आपूर्ति भी की गई। यह राशि भी कंपनी को नहीं मिली। अवैध रूप से लगाए गए 4000 से अधिक ट्रांसफार्मरों का अब तक पता चला है। कंपनी के अतंर्गत आने वाले 18 जिलों में अभी भी ऐसे ट्रांसफार्मर लगे होने की आशंका है जिनका कहीं भी लेखाजोखा नहीं है।

गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत ग्वालियर परिक्षेत्र में 3415 ऐसे ट्रांसफार्मर लगाए गए जिनका कहीं भी रिकार्ड नहीं है और इन ट्रांसफार्मरों के जरिए बिजली की आपूर्ति भी जारी है। इस घोटाले से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को कुल पांच करोड़ 70 लाख रुपए के राजस्व की क्षति हुई है। इस मामले में कंपनी के ग्वालियर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एस.के.पचनंदा ने कुल 129 इंजीनियरों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें 119 उपयंत्री और 10 सहायक यंत्री शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+