पाकिस्तान में 2 रेलगाड़ियों में भिड़ंत, 6 मरे, 20 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टक्कर की वजह से एक बोगी पटरी से उतर गई जिसमें अभी भी कई यात्रियों के फंसे होने का अंदेशा है।
दुनिया टेलीविजन ने बचाव कार्य में जुटे निजी चिप्पा आपातकालीन सेवा के कार्यकर्ताओं के हवाले से बताया कि घटनास्थल से छह से सात शव बरामद किए गए हैं जबकि 15 लोग अभी वहां फंसे हुए हैं।
पाकिस्तान के रेलवे के प्रवक्ता शाहिद असलम ने कहा,"जूमा गोथ स्टेशन से निकली मालगाड़ी अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से टकरा गई।" उन्होंने हताहतों ब्यौरा तो नहीं दिया लेकिन कहा कि शुरूआती रपटों से पता चलता है कि हादसे में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications