जयपुर अग्निकांड: आईओसी पर लापरवाही बरतने का आरोप

अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गए। डिपो में मौजूद चार टैंकरों में लगातार छठे दिन भी आग धधक रही है, जबकि सात अन्य में आग बुझ चुकी है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "डिपो के समीप स्थित जीनस पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रतिपाल सिंह ने सोमवार को आईओसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।"

अधिकारी ने कहा, "हमने धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है, जिसके तहत मौत की वजह लापरवाही बरतना माना जाता है। "

जीनस प्रबंधन के अनुसार डिपो में आग की वजह से फैक्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के एक अधिकारी ने कहा, "हमारी फैक्ट्री में आग से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। हमारे लिए अभी यह कह पाना मुश्किल है कि आग से कितना नुकसान हुआ।"

उधर, जिला प्रशासन ने सीतापुर में अगले आठ दिनों तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। प्रशासन ने कहा कि डिपो में मौजूद चार टैंकों में अभी भी आग लगी हुई है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की एक टीम डिपो का दौरा कर आग की वजह की जांच कर रही है। यह टीम 60 दिनों रिपोर्ट सौंपेगी।

आईओसी के अधिकारियों का कहना है कि डिपो को दोबारा बनाने में एक वर्ष से अधिक का वक्त लग सकता है। डिपो के समीप रहने वाले लोगों में सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

डिपो के समीप स्थित कॉलोनी में रहने वाले आदेश कुमार ने कहा, "शुक्रवार रात से मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मैं चिकित्सक से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि धुएं की वजह से ऐसा हो रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+