बादलों की चादर से लिपटी दिल्ली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आकाश पर बादलों की चादर तन गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप आज राजधानी का आकाश बादलों से भरा रहा और धुंध रही। यद्यपि तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं हुई है, शाम ठंडी रहेगी।"
मंगलवाल की सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो कि औसत से थोड़ा अधिक था।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications