मेक्सिको में पत्रकार का अपहरण
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक व्लादीमीर 'एल टीएंपो डी डूरांगो' समाचार पत्र में काम करते थे। सोमवार सुबह करीब 10.00 बजे तीन लोगों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बिठाया और गायब हो गए।
जानकारी के मुताबिक यह घटना डुरांगो सिटी में हुई। इस इलाके में कई आपराधिक संगठन सक्रिय बताए जाते हैं।
कई महीने पहले एक और पत्रकार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस साल अब तक यहां नौ पत्रकारों की हत्या हो चुकी है।
पैरिस के एक पत्रकार समूह 'रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स' का कहना है कि मेक्सिको में 2000 से अब तक 55 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications