मधु कोड़ा अस्पताल में भर्ती
उन्हें अपोलो अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।
अस्पताल के एक चिकित्सक ने आईएएनएस से कहा, "हम यह नहीं बता सकते कि उन्हें क्या परेशानी है। हम जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।"
दो सप्ताह पहले ऐसे ही पेट दर्द की शिकायत के बाद कोड़ा की शल्य क्रिया की गई थी। वह पिछले सप्ताह ही अस्पताल से घर लौटे थे जब आयकर विभाग ने उनके मकानों और अन्य संपत्तियों पर छापे मारने शुरू किए।
शनिवार को कोड़ा और उनके दो सहयोगियों के आठ विभिन्न शहरों में 70 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे थे। जिसमें अधिकारियों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि के गैर कानूनी लेन-देन के दस्तावेज बरामद हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications