गोवा विस्फोट खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम : नाइक

सोमवार शाम एक स्थानीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में नाइक ने कहा, "यह कहना गलत नहीं होगा कि खुफिया तंत्र की विफलता की वजह से मडगांव में विस्फोट हुआ।"

विस्फोट में हिंदू संगठन 'सनातन संस्था' के दो सदस्यों की मौत हो गई। ये दोनों स्कूटर से विस्फोटक लेकर जा रहे थे, तभी उसमें विस्फोट हो गया।

नाइक ने खुफिया तंत्र की खामियों के जांच की भी बात कही। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि खुफिया जानकारी जुटाने में हुई गलती की जिम्मेदारी तय की जाए।

नाइक ने कहा कि गृहमंत्रालय ने पुलिस से कहा है कि वह सनातन संस्था की गतिविधियों पर नजर रखे। संस्था का मुख्यालय पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामनाथी में है।

नाइक से जब पूछा गया कि क्या गोवा में सनातन संस्था को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, तो उन्होंने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा, "हम सनातन संस्था की सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। संस्था के समाचार पत्र की सामाग्रियों पर हमारी नजर है।"

उल्लेखनीय है कि विस्फोट मामले में पुलिस अबतक संस्था के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+