प्रधानमंत्री के चण्डीगढ़ आगमन पर चौकसी
प्रधानमंत्री पहले यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। वह संस्थान में नए एडवांस कार्डिक सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय उन्हें डॉक्टर्स ऑफ लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।
प्रधानमंत्री ने पंजाब विश्वविद्यालय से ही स्नातकोत्तर किया था। बाद में वह विश्वविद्यालय संकाय से जुड़ गए थे।
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए चण्डीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वह जिस मार्ग से गुजरेंगे वहां सशस्त्र बल के जवानों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications